फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया में फ्लैट के लिए मिला आवंटन पत्र, एक दिसंबर को मिलेगी चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ में मलोया में फ्लैट के लिए नाम आने के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शुक्रवार को 448 परिवारों को आवंटन पत्र जारी कर दिए। इसके बाद एक दिसंबर को इन 448 परिवारों को मकान की चाबी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सीएचबी ने अनुसूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-52 और 56 के 448 परिवारों को मलोया में फ्लैट देने के लिए बुधवार को कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकाला गया था। 448 परिवारों में से सेक्टर-56 के 68 परिवार, जबकि सेक्टर-52 के 380 परिवार शामिल थे। 448 परिवारों को मकान की चाबी देने का काम एक दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने मलोया के मकान नंबर-2219 और 2220 में पजेशन ऑफिस बनाया है। यहां पर लोगों के सभी दस्तावेजों की जांच कर मकानों की चाबी सौंपी जाएगी। मकान की चाबी देने के बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वह अपने पुराने घर को खाली कर सकें। गौरतलब है कि अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के अंदर ही टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। लोगों को यहां रहने के लिए हर महीने 3000 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें