फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक पाटिल ने किया ध्वजारोहण, संग रहीं किरण

Fri, 15 Aug 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक शिवराज पाटिल बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहली बार सांसद किरण खेर ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर प्रशासक शिवराज पाटिल और सांसद किरण खेर को सलामी दी। इस मौके पर यूटी प्रशासन के सभी आला अधिकारी, पुलिस विभाग के आला अधिकारी, स्कूली बच्चे व शहर के लोग मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद प्रशासक शिवराज पाटिल ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। बतौर यूटी प्रशासक ये उनका अंतिम भाषण था, इसलिए इस बार उन्होंने काफी लंबा भाषण दिया।
विज्ञापन


अपने भाषण में प्रशासक पाटिल ने कोई नई और बड़ी घोषणा तो नहीं की, लेकिन अपने किए गए वादों पर कायम रहने और इन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन जरूर दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। स्कूली बच्चों द्वारा पेश गुजरात का लोकनृत्य डांडिया मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें