कुछ युवक दो गुटों में गांव कासाबाद की तरफ नहाने के लिए आए थे। युवक नहा रहे थे तो अचानक से एक गुट के चार और दूसरे गुट का एक युवक डूबने लगे। राहगीरों ने शोर मचा दिया। डूब रहे दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लुधियाना के गांव कासाबाद की तरफ सतलुज दरिया किनारे नहाने के लिए गए पांच युवक डूब गए, जबकि दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
पांचों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि जो नौजवान बचाए गए हैं उनकी पहचान समीर खान और शाहबाज खान के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवकों का पता लगाना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक दो गुटों में गांव कासाबाद की तरफ नहाने के लिए आए थे। युवक नहा रहे थे तो अचानक से एक गुट के चार और दूसरे गुट का एक युवक डूबने लगे। राहगीरों ने शोर मचा दिया। डूब रहे दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आस-पास इलाकों में रहने वाले सभी गोताखोरों को वहां मदद के लिए बुला लिया और इसके अलावा पुलिस की टीम भी जांच करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि डूबे गए पांचों युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी पहचान की भी कोशिश की जा रही है। जल्द ही उनके बारे में पता लगा लिया जाएगा।