फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुने गए हरियाणा के पांच पहलवान, जीत तय करेगी ओलंपिक का टिकट

Sat, 27 Jul 2019 09:53 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को हुए ट्रायल में हरियाणा के पांच पहलवानों का चयन हुआ। इनको मिलने वाली जीत ही ओलंपिक का टिकट पक्का करेगी। चैंपियनशिप के लिए जिन पांच पहलवानों का चयन किया गया, उनमें दुनिया के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया, मौसम खत्री, दीपक पूनिया, सुमित और रवि शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, गीता फौगाट के पति पवन कुमार और साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान का चयन नहीं हो पाया है। इससे उनकी ओलंपिक की राह कठिन होती दिख रही है। कजाख्सतान के नूर सुल्तान में 14 से 22 सितंबर तक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप से ही सभी भार वर्गों में पहलवानों को ओलंपिक का टिकट भी मिलेगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ही ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पहली कड़ी होती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम खत्री ने साक्षी मलिक के पति को हराया

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पांच भार वर्गों का ट्रायल शुक्रवार को दिल्ली में हुआ। 57 किलो वर्ग में सोनीपत के रवि ने संदीप तोमर व उत्कर्ष काले को मात देकर अपनी जगह पक्की की। 65 किलो वर्ग में झज्जर के बजरंग पूनिया ने हरफूल को हराकर जीत दर्ज की तो 86 किलो वर्ग में झज्जर के दीपक पूनिया ने गीता फौगाट के पति पवन कुमार को हराया।

97 किलो वर्ग में सोनीपत के मौसम खत्री ने साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान को हरा दिया तो 125 किलो में झज्जर के सुमित ने सतेंद्र मलिक को हराया। 74 किलो भार वर्ग में सुशील कुमार का दो सप्ताह बाद ट्रायल कराया जाएगा। वहीं प्रवीण राणा समेत अन्य पहलवानों को चोटिल बताया जा रहा है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए पांच भार वर्ग में ट्रायल कराया गया, जिनमें बजरंग, मौसम, दीपक, सुमित व रवि ने जीत दर्ज की। ओलंपिक वाले एक अन्य 74 किलो भार वर्ग का ट्रायल जल्द कराया जाएगा। इसमें जितने भी पहलवान चुने गए हैं, सभी हरियाणा के हैं।       - विनोद तोमर, जनरल सेक्रेटरी भारतीय कुश्ती संघ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें