फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान सरिए का जाल गिरा, पांच मजदूर घायल, एक पीजीआई रेफर

Wed, 13 Nov 2019 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सरिया का जाल गिरने से मजदूर हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कलित्रा के पास भुनपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर निजी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे मजदूरों पर सरियों का जाल गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें राहगीरों व उक्त ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे अन्य मजदूरों की मदद से सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।  

भुनपली-बिलासपुर रेल मार्ग के चल रहे निर्माण कार्य के तहत गांव जांदला के पास एक निजी कंपनी द्वारा ओवर ब्रिज बनाने का काम किया जा रहा था। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब उक्त पुल के निर्माण के लिए लोहे के सरियों से खड़े किए जा रहे पिलरों का स्ट्रक्चर अचानक वहां काम करने वाले मजदूरों पर आ गिरा। 
विज्ञापन


एक महिला समेत कुल पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। सब इंस्पेक्टर बलवीर चौधरी ने बताया कि हादसे में प्रवीण, पिंट्टू, शिव यादव, जतिन व पूजा नामक मजदूर घायल हुए हैं। जतिन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण स्थल पर लगे कंपनी के एक बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर जब जानकारी लेनी चाही तो फोन उठाने वाली महिला अधिकारी ने कहा कि वह अभी बाहर है। उक्त हादसे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है वह पता करवाती है। पीड़ितों का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें