फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन टकराए, 3 किमी तक जाम

Fri, 15 Aug 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़-बलौंगी रोड पर माता साहिब कौर के सामने वीरवार दोपहर तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना एक निजी बस के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।
विज्ञापन


हादसे के बाद तीन किमी तक जाम लग गया। एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन जहां खड़े थे, वहीं थम गए। घटना की सूचना मिलने पर बलौंगी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। बलौंगी पुलिस के अनुसार सभी चालकों में आपस में समझौता हो गया। इसके बाद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

घटना स्थल पर मौजूद खरड़ निवासी एडवोकेट नटराजन कौशल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से घर जा रहे थे। जब वह बलौंगी के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रही एक बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद उनकी गाड़ी बस के पीछे घुस गई। अचानक ब्रेक लगने से उनकी कार के पीछे सीटीयू की बस ने टकर मार दी और सीटीयू बस के पीछे एस्टीम कार टकरा गई। वहीं एस्टीम को पीछे से टिप्पर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसी दौरान किसी ने बलौंगी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह जाम खुलवाया। इसी बीच खरड़ से चंडीगढ़ आ रहा एक टिप्पर वहां रुक गया। इसके बाद वह स्टार्ट ही नहीं हुआ। पुलिस ने मुश्किल से टिप्पर को धक्का देकर स्टार्ट करवाया। तब जाकर कहीं रास्ता खुल सका।

निजी बस चालक बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके सामने अचानक एक थ्री व्हीलर आ गया था। उसे बचाने के लिए उसने मजबूरी में इमरजेंसी ब्रेक लगाई थी। इस कारण यह सारी स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें