फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, चार घायल

Fri, 15 Aug 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। पहला मामला जांबा से है। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से खेड़ी सिकंदर वासी महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खेड़ी सिकंदर वासी सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन गांव जांबा में दोपहर के समय सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 45 वर्षीय कृष्णा देवी घायल हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना कैथल में जींद बाईपास नाके के पास हुई। यहां तेज गति व लापरवाही से आ रही स्विफ्ट कार की मोटरसाइकिल के साथ दुर्घटना होने से पिता पुत्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल संजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। तीसरी घटना करनाल रोड बाईपास की है। रसीना वासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह अपनी बहन मूर्ति देवी के साथ बाक पर जा रहा था। इसी दौरान करनाल रोड बाईपास पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी बहन घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें