फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से पांच हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित कोर्ट परिसर में खड़ी वकील की गाड़ी से पांच हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी रजत हांडा दी शिकायत में बताया कि वे पैसे से वकील है। उन्होंने मंगलवार सुबह अपनी गाड़ी कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी। उनकी गाड़ी में पांच हजार रुपये थे। जब वह घर जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो उन्होंने ऑटोमैटिक चाबी से अपनी कार को अनलॉक किया तो गाड़ी से किसी प्रकार की कोई इंडीकेटर की आवाज नहीं आई। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत गाड़ी में की जांच की तो पांच हजार रुपये गायब थे। उन्होंने पास में लगे कैमरों को चेक किया तो गाड़ी के पास एक लड़का दिखाई दिया। उसके पास चाबियां थीं। उसने चाबी से गाड़ी को खोल दिया और उसके बाद गाड़ी में रखे पैसे और सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें