फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निहंगों के वेश में आए पांच लोगों ने बुजुर्ग को धमकाया

Thu, 01 May 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग को हथियार दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि आरोपी निहंगों की वेशभूषा में आए थे और उनके पास तलवारें व गंडासे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-48 सी स्थित गुरु नानक विहार निवासी गुरदयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे उनके गेटकीपर कमेश्वर पांडे ने उनके घर की घंटी बजाई। दरवाजा खोलने पर पांडे ने कहा कि पांच से छह लोग उनसे मिलने आए हैं और उन्हें नीचे बुला रहे हैं। गुरदयाल सिंह जब नीचे गए तो वहां दिल्ली नंबर की एक टोयोटा कोरोला कार खड़ी थी। गाड़ी के पास निहंगों की पोशाक में पांच लोग खड़े थे, जबकि एक व्यक्ति पगड़ी पहने हुए गाड़ी के अंदर बैठा था। सभी के हाथों में तलवारें और गंडासे थे।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि वे उन लोगों को परेशान करते हैं, जो 2007 में रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनका सेवादार हैं। जब पीड़ित ने कहा कि यह मामला तो कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट का फैसला उन्हें मंजूर होगा, तो आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि कोर्ट तो वे खुद हैं और उनका ही हुक्म चलेगा।
विज्ञापन


गुरदयाल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने कोर्ट से केस वापस नहीं लिया तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आरोपियों ने बुजुर्ग से यह भी कहा कि वे न तो गैस स्टोर जा रहे हैं और न ही अपने दफ्तर। इस पर बुजुर्ग ने अपनी तबीयत ठीक न होने की बात कही। जाते समय आरोपियों ने फिर धमकी दी कि अगर कोर्ट से केस वापस नहीं लिया गया तो वे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें