मनीमाजरा। समाधि गेट चौराहे पर मनीमाजरा में हुई दो गुटों की मारपीट में मनीमाजरा पुलिस ने मामला दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक गुट के अरशद उर्फ आशु और आकाश व दूसरे गुट के हर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने समाधि गेट निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की। घटना रविवार शाम 6 बजे के करीब है। इस मारपीट में भावेश कुमार को पीठ पर चाकू मारकर गंभीर घायल किया है। जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा है।