फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने कल 5 सदस्यों को निकाला, आज वापस

Sat, 26 Jul 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की कार्यप्रणाली से नाराज सुनाम की बेसिक इकाई के सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के अगले दिन पार्टी ने सभी सदस्यों को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी की प्रदेश अनुशासन कमेटी का दावा है कि पार्टी से निकालने संबंधी शुक्रवार को मीडिया को जारी की गई ईमेल फर्जी थी। ईमेल में पार्टी के जिन पदाधिकारियों के हवाले से इन सदस्यों को निकालने का दावा किया गया है उनके पास ऐसी कार्रवाई करने का अधिकार ही नहीं है।

शुक्रवार को संगरूर मीडिया को जारी ईमेल में पार्टी के जिला ऑब्जर्वर जसवीर सिंह जस्सी ने कहा था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए सुनाम के पदाधिकारी भरत हरी शर्मा, दीपक कुमार, हरमेल सिंह महरोक व अमनदीप सिंह को पार्टी से बाहर किया गया है। ईमेल में कहा गया कि पंजाब अनुशासन कमेटी के मुखी डॉ. दलजीत सिंह की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सांसद भगवंत के समर्थकों के दबाव में आकर जिला इकाई ने उक्त कार्रवाई की थी, लेकिन पार्टी हाईकमान ने मामले को गंभीरता से लेते किसी को भी पार्टी से बाहर निकालने के फैसले पर नाराजगी जताई और इसके बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई।

शनिवार को अनुशासन कमेटी के प्रदेश सदस्य नरिंदर सिंह वालिया तथा राजेश वर्मा ने भरतहरी शर्मा के निवास स्थान पर पत्रकारों को बताया कि पार्टी के किसी भी पदाधिकारी को पार्टी से बाहर नहीं किया गया है। सभी के मनमुटाव दूर कर दिए गए हैं। पार्टी, पंजाब में अपना विस्तार करने की तैयारी कर रही है और काम करने वालों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर हरमेल सिंह महरोक, दीपक कुमार, साहिब सिंह, अजैब सिंह, सुखदेव सिंह, इंदरजीत गुप्ता, गोपाल कुमार, महिंदर सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें