फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: तीन साल बाद PCA को आईपीएल की मेजबानी, मोहाली में खेले जाएंगे पांच मैच

Fri, 17 Feb 2023 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के मौजूदा सीजन के सभी पांच मैचों की मेजबानी पीसीए स्टेडियम को दी गई है। पीसीए का ही एक स्टेडियम मुल्लांपुर में भी बना है। जहां पर विकेट को तैयार कर डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन की शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2023 का बिगुल 31 मार्च से बजने जा रहा है। तीन साल बाद मोहाली को आईपीएल की मेजबानी मिल गई है। पंजाब किंग्स ने मोहाली और हिमाचल में अपने होम ग्राउंड बनाए हैं। इस बार पंजाब किंग्स मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पांच मैच खेलेगी, वहीं दो मैच हिमाचल के धर्मशाला में खेले जाएंगे। आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


आईपीएल के 16वें संस्करण में इस बार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने होमग्राउंड और 7 मैच दूसरे ग्राउंड पर खेलने होते हैं। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन साल बाद दर्शकों को फटाफट क्रिकेट का जुत्फ उठाने का मौका मिला है।

                                  इस तरह होंगे मुकाबले
एक अप्रैल पंजाब किंग्स VS कोलकाता नाइटराइडर्स 3:30 बजे मोहाली
13 अप्रैल पंजाब किंग्स VS गुजरात टाइटंस 7:30 बजे मोहाली
20 अप्रैल पंजाब किंग्स VS रॉयल चैलेंजर बैंगलोर 3:30 बजे मोहाली
28 अप्रैल पंजाब किंग्स VS लखनऊ सुपर जायंट्स 7:30 बजे मोहाली
तीन मई पंजाब किंग्स VS मुबंई इंडियस 7:30 बजे मोहाली
17 मई पंजाब किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे धर्मशाला
19 मई पंजाब किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे धर्मशाला
विज्ञापन

धर्मशाला को तीसरी बार बनाया गया होम ग्राउंड
पंजाब किंग्स की तरफ से तीसरी बार धर्मशाला को होम ग्राउंड में शामिल किया हैं। पंजाब किंग्स ने धर्मशाला को 2014-15 और 2015-16 में होम ग्राउंड बनाया था। इसके बाद तीसरी बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को होम ग्राउंड घोषित किया गया है। ऐसे में हिमाचल के दर्शकों को मैचों को देखने का मौका मिलेगा।

मुल्लांपुर स्टेडियम को अभी इंताजार
बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के मौजूदा सीजन के सभी पांच मैचों की मेजबानी पीसीए स्टेडियम को दी गई है। पीसीए का ही एक स्टेडियम मुल्लांपुर में भी बना है। जहां पर विकेट को तैयार कर डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन की शुरूआत हो चुकी है। लेकिन अभी यह स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसके पूरी तरह बनने के बाद ही इस स्टेडियम को आाईपीएल के मैचों की मेजबानी मिलेगी। अभी मुल्लांपुर स्टेडियम को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें