फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस इकाई में हादसा, उबलता लोहा गिरने से झुलसे पांच मजदूर, एक गंभीर

Mon, 08 May 2023 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

हादसा उस समय हुआ जब फर्नेस इकाई में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। भट्टी में उबाल आने के कारण उबलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। 50 फीसदी जख्मी हुए मजदूर की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव खनियान अमलोह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड कुंभ गांव में स्थित एक फर्नेस इकाई में सोमवार सुबह एक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। एक मजदूर 50 फीसदी जल गया है जिसे लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


हादसा जी एस खालसा फॉरर्जिंग कुंभ रोड मंडी गोबिंदगढ़ में सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ बताया जा रहा है। वहीं घटना संबंधी फर्नेस इकाई मालिकों द्वारा अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब फर्नेस इकाई में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। भट्टी में उबाल आने के कारण उबलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। 50 फीसदी जख्मी हुए मजदूर की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव खनियान अमलोह के तौर पर हुई है, उसका इलाज लुधियाना के निजी अस्पताल में चल रहा है।

इसके अलावा अनमोल जीत सिंह निवासी गुरु की नगरी, सुरेंद्र सिंह निवासी गांव सोंटी, लवप्रीत सिंह निवासी ग्राम भद्दल थूहा तथा मनप्रीत सिंह निवासी अमलोह का मंडी गोबिंदगढ़ के एरी मिल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल संदीप सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उसके आधार पर ही बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें