फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में मिलेगा पांच किलो का सिलेंडर

Sat, 01 Mar 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के लोगों को गैस की समस्या अब नही होगी। मोहाली में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के पंजाब स्टेट आफिस के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुदेब गुप्ता ने पांच किलोग्राम का सिलेंडर लांच किया है। पांच किलो के यह सिलेंडर मेसर्स मान गैस स्टेशन मोहाली में मिलेंगे।
विज्ञापन


सिलेंडर की लांचिंग मेसर्स लांडरा इंडेन सर्विसेज के माध्यम से की गई। इस मौके पर जीएम एलपीजी शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर सुदेश गुप्ता ने कहा कि फ्री ट्रेड एलपीजी ग्राहक सेवाओं के लिए लाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सिलेंडर ऐसे ग्राहकों के लिए लाभदायक होंगे जो केवाईसी के नियमों को पूरा नहीं कर सकते हैं।

फ्री ट्रेड एलपीजी के लिए सिर्फ एक आईडेंटिटी कार्ड की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने रिबन काटा और गुब्बारे हवा में छोड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें