फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा डेरा रेप प्रकरण में सनसनीखेज मोड़

Sat, 01 Mar 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा डेरा प्रमुख के खिलाफ चल रहे दुराचार के केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पक्ष की तरफ से 98 नये गवाहों की सूची कोर्ट में देकर इनकी गवाही कराने के लिए कहा गया है, जबकि सीबीआई ने इसका विरोध किया। फिलहाल कोर्ट से इस पर फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन


सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने कहा कि सूची इस केस में फैसले में देरी करने के लिए दाखिल की गई है। अगर, फिर से इतनी गवाही हुई तो भविष्य में जल्द फैसला नहीं आ पाएगा।

वहीं, डेरा प्रमुख के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि जब सीबीआई ने कुछ गवाहों के बयान दर्ज कराने के लिए सात साल लगा दिए तो कुछ और समय लगने में क्या हर्ज है?
विज्ञापन


बता दें कि अभियोजन पक्ष अपनी गवाही बंद कर चुका है और दुराचार की दोनों पीड़िताएं अपने पूर्व बयान पर कायम हैं। इतना ही नहीं डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा भी सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान गत 11 फरवरी को दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोप गलत बताए।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि 1990 के बाद से वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें