पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से पांच आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में- प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी सचिव वीरेंद्र कुमार मीणा जो फ्रीडम फाइटर्स विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं, उनको मौजूदा दोनों जिम्मेदारियों के साथ ही पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी तरह पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन के चीफ कार्यकारी अधिकारी रजत अग्रवाल जो पंजाब इनफोटेक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा भी संभाल रहे हैं, उनको मौजूदा दोनों जिम्मेदारियों के साथ पनकॉम के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी गुरिंदर पाल सिंह सहोता को बदलकर एडिशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर-कम-हेड लीड एजेंसी रोड सेफ्टी लगाया गया है।
तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक विमल कुमार सेतिया को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ स्पेशल सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इन्वेस्ट पंजाब के एडिशनल सीईओ विनीत कुमार जो पंजाब स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को बदलकर एडिशनल सेक्रेटरी पर्सोनल नियुक्त करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पीसीएस अधिकारियों में, अर्बन लोकल बाडी लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर अमित बाम्बी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना में लैंड एक्यूजीशन कलेक्टर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। पट्टी के एसडीएम अमित को एसडीएम होशियारपुर लगाया गया, जबकि तरनतारन के एसडीएम सुररिंदर सिंह को बदलकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) तरनतारन नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा नियुक्ति के लिए उपलब्ध पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को एसडीएम पट्टी नियुक्त किया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) अमृतसर अलका कालिया को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट अमृतसर का जिम्मा भी सौंपा गया है।
नवांशहर में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) रजनेश अरोड़ा को एसडीएम तरनतारन लगाया गया है, जबकि गुरुहरसहाय के एसडीएम कुलदीप बावा को एसडीएम डेरा बस्सी नियुक्त किया गया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर पटियाला में डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) करमजीत सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन (मुख्यालय) पटियाला का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।