फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच एचईएस हुए डीईओ पदोन्नत, छह डीईओ का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने उप जिला शिक्षा अधिकारियों (एचईएस-II) को जिला शिक्षा अधिकारी (एचईएस-I) के पद पर पदोन्नत किया है। शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा के जारी आदेशों के मुताबिक संजय कुमार डिप्टी डीईईओ पंचकूला को पदोन्नत करके डायेक्टर उच्च शिक्षा कार्यालय पंचकूला में नियुक्त किया गया है। डिप्टी डीईओ सोनीपत जितेंद्र सिंह को डीईईओ सोनीपत, डिप्टी डीईओ गुरुग्राम मुनीराम को डीईईओ गुरुग्राम, डिप्टी डीईओ महेंद्रगढ़ सुभाष चंद को डाइट प्राचार्य मालब मेवात और डिप्टी डीईओ रेवाड़ी मोहिंद्र सिंह को डीईओ रेवाड़ी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, छह डीईईओ का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें डीईईओ गुरुग्राम सरोज दहिया को डीईईओ कैथल लगाया गया है। साथ ही डीईईओ कैथल सुमित्रा देवी को डीईओ जींद, डाइट प्राचार्य डींग सिरसा कपिल पूनिया को डीईईओ रेवाड़ी, डीईईओ करनाल सुदेश कुमारी को डीईओ करनाल, डाइट प्राचार्य कैथल सुभाष चंद्र को डीईईओ जींद और डीईईओ रेवाड़ी वीरेंद्र सिंह को एससीईआरटी गुरुग्राम में लगाया गया है।


आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 95 अधिकारी बदले
आबकारी एवं कराधान विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। हरियाणा सरकार ने कुल 95 अधिकारियों को इधर से उधर बदला है। प्रदेश के सभी जिलों में तीन साल से अधिक समय से तैनात आबकारी अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण ने तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें