चंडीगढ़। सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ का 55वां पांच दिवसीय विशाल धर्म सम्मेलन का शुभारंभ हो गया। यह सम्मेलन अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के आचार्य एवं अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी भक्ति विचार विष्णु महाराज के सानिध्य में हुआ। इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। शाम में भव्य नृत्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ में पहुंचे।
धर्म सम्मेलन के पहला दिन बुधवार को श्री चैतन्य महाप्रभु की समाज को देन विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के मेयर हरप्रीत कौर बबला रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर नृत्य संकीर्तन का आनंद प्राप्त किया।