फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में काव्य प्रतियोगिता, दीपक बिष्ट को मिला पहला पुरस्कार

Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के हिंदी-विभाग की साहित्य परिषद ने काव्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-26 के गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के दीपक बिष्ट को पहला पुरस्कार, सेक्टर- 11 के पीजीजीसी के विकास आर्या को दूसरा और पीयू के राजनीतिक विभाग की नैंसी शर्मा को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। पीयू के विभिन्न विभागों से शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शोधार्थी रेखा मौर्य तथा डॉ. ममता कालड़ा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में शालू जांगड़ा ने नारी की स्थिति, विकास ने देश पर बलिदान, प्रियम सिंह ने मातृ दिवस पर सेल्फी, पवन दत्त ने मां तेरे दर आया हूं, गुलशन ने जाति-धर्म, सुदेश ने आज भी बेटी की स्थिति, नैंसी शर्मा पवन ने बेटी, दीपक बिष्ट ने स्त्री आज और द्वापर में, जैसी मार्मिक एवं स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें