फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी में बीएसएफ सिपाही समेत पांच गिरफ्तार, समझौता एक्सप्रेस से ब्राउन पाउडर बरामद

Wed, 26 Jun 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस में इसी पाइप में मिला ब्राउन पाउडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमृतसर के अटारी रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस (मालगाड़ी) से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने पहली बार एक किलो 100 ग्राम ब्राउन पाउडर बरामद किया है। बुधवार सुबह पाकिस्तान के वाघा रेलवे स्टेशन से समझौता एक्सप्रेस (मालगाड़ी) अटारी स्टेशन पहुंची थी।

विज्ञापन


अटारी स्टेशन पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने इन वैगनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक खाली वैगन नंबर बीसीएससी 90076 की प्रेशर पाइप (जिसके साथ ब्रेक जुड़ी होती है) में छुपाए एक पांच फुट लंबे बेलदार तार में नशीला पाउडर रखा हुआ था। 

इस नशीले पदार्थ को छिपाने के लिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने भारत में तस्करी का नया तरीका ढूंढा है। यह पहला अवसर है जब पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन के पैकेटों के स्थान पर एक तार में ब्राउन पाउडर भेजा है।
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग के कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के अफसरों ने जब प्रेशर पाइप से इस बेलदार तार को निकाल कर जांच की तो उसमें ब्राउन पाउडर भरा हुआ था। इस पाउडर की जांच नारकोटिक्स विभाग से करवाई गई। बरामद पाउडर की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में पांच करोड़ पांच लाख बताई जा रही है।  

विज्ञापन

बीएसएफ सिपाही सहित पांच गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
एसटीएफ को सीमा सुरक्षा बल के एक सिपाही सहित पांच लोगों को सवा तीन किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उनके पास से एक लाख से अधिक की नगदी बरामद की गई है। सिपाही की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है।

सुशील 2016 से वर्ष 2019 के बीच अमृतसर सेक्टर में तैनात था। इसी वर्ष सर्दी में सुशील कुमार को भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांव दायुके की भारतीय निगरान चौकी के नजदीक उसे हेरोइन के चार पैकेट मिले थे। 

सुशील कुमार पैकेटों को छिपाकर बाहर ले गया। सुशील कुमार इस समय हरियाणा के झज्जर में बीएसएफ की एक कंपनी में तैनात है। सुशील के साथ गौरव शर्मा, अश्वनी कुमार, पवन कुमार और राजिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की टीम इस बात की जांच कर रही है कि तैनाती के दौरान सुशील कुमार के संबंध कहीं पाकिस्तानी तस्करों के साथ तो नहीं बन गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें