फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: प्रवासी मजदूर की हत्या, गाैरक्षक दल के सात सदस्य गिरफ्तार; सीएम ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 31 Aug 2024 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल में रहकर परिवार समेत कबाड़ बीनने वाले युवक साबिर मलिक का शव भांडवा के समीप से बरामद हुआ था। उसके साले सुजाउद्दीन ने आरोप लगाया था कि साबिर को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला गया है। 
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गौरक्षक समूह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि मजदूर ने पशु मांस खाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, साबिर मलिक की हत्या 27 अगस्त को की गई थी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा,  'मॉब लिंचिंग जैसी बातें कहना सही नहीं है, क्योंकि गौरक्षा के लिए विधानसभा में सख्त कानून बनाया गया है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ये घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।'
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पशु मांस खाने के संदेह में अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने उसे एक दुकान पर बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मलिक को दूसरी जगह ले गए और फिर से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि भांडवा गांव के समीप एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24-परगना जिले के गांव बासंती बल्लारोप मेजरपाला शिवगंज निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने उसके साले सुजाउद्दीन सरदर के बयान दर्ज किए। सरदर ने अपने जीजा साबिर मलिक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सुजाउद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को कुछ लोग उनके पास पहुंचे। उन लोगों ने कहा कि तुम संरक्षित पशु का मांस खाते हो। इसके बाद वो उन्हें थाने लेकर चले गए। उसके थाने जाने के बाद कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और कबाड़ बेचने के बहाने जीजा साबिर मलिक को ले गए। उक्त लोगों ने उनके एक अन्य जानकार असम के लंगला निवासी असीरउद्दीन को भी वहां बुलाया। उक्त लोगों ने उसके जीजा व असीरउद्दीन की डंडों से पिटाई की और वहां बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसके जीजा का शव भांडवा गांव के समीप से बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक,  चरखी दादरी पुलिस ने बधरा गांव में एक प्रवासी की हत्या के मामले में दो नाबालिगों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान साबिर मलिक के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अभिषेक, रविंदर, मोहित, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें