फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिला पहला सोलर साइकिल स्टैंड

Sat, 22 Feb 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को पहला सोलर साइकिल स्टैंड मिल गया है। शनिवार को स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने सेक्टर 46 के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल परिसर में 15 किलो वॉट पावर के सोलर साइकिल स्टेंड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


बंसल ने संसद विकास निधि से इस साइकिल स्टैंड के लिए अनुदान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में ग्रीन हाउस का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान उनके साथ यूटी के पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार, नगर निगम मेयर हरफूल चंदर कल्याण, पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया, स्कूल के हेड़ मास्टर राम सिंह संधू, एनजीओ युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे।

यूटी के पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 18.58 लाख आई है। सोलर साइकिल स्टैंड एक नया कंसेप्ट है जहां एक ओर यह साइकिल के लिए छत बनाई है वहीं दूसरी ओर यह ग्रीन पावर उत्पन्न करने में सक्षम है।
विज्ञापन


लगभग 1050 वर्ग फीट पर फै ले इस सोलर साइकिल स्टैंड में 100 से अधिक साइकिलें पार्क की जा सकती हैं। इतना ही नही इस सोलर साइकिल स्टैंड के माध्यम से पूरे स्कूल को लाइट मुहैया होगी।

इस अवसर पर बंसल ने कहा कि प्रकृति से मिली ऊर्जा का हमें सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल में जरूरत बन जायेगा। इससे बिजली दरों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें