फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले धूमधाम से शादी की, फिर विदेश में दिया तालाक, जानिए क्या है मामला?

Fri, 09 Dec 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Divorce - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विवाह करने के बाद विदेश जाकर एकतरफा तलाक देने के मामले में फेज-7 स्थित महिला थाने की पुलिस ने लुधियाना निवासी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नितिन आहलुवालिया के रूप में हुई है। यह मामला टीना खन्ना निवासी सिल्वर सिटी ग्रीन, जीरकपुर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बिशन दास ने बताया कि शिकायतकर्ता टीना खन्ना चार मई 2016 को एसएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में टीना ने बताया था कि उसका विवाह लुधियाना निवासी नितिन आहुलवालिया से 29 नवंबर 2010 को हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। साथ ही उससे मारपीट भी करते थे। 

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद नितिन ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वहां जाकर उसने एकतरफा तलाक संबंधी आदेश भेज दिए। जब परिवार ने इस बारे में सुना तो उनकी नींद उड़ गई। इसके बाद उन्होंने वहां पर कई बार संपर्क भी किया। फिर उन्होंने एसएसपी को इस संबंध में शिकायत दी। इसकी पड़ताल वुमन सेल की इंचार्ज ने की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएसपी हेडक्वार्टर को भेजी। जांच पूरी होने के बाद वीरवार को वुमन सेल थाने में आईपीसी की धारा-498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें