राव इंद्रजीत ने बताया कि वर्ष 2014 में दिल्ली-अहमदाबाद रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य मंजूर हुआ था। अगस्त 2017 में गुरुग्राम से रेवाड़ी-दिल्ली रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य की शुरूआत उन्होंने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से की थी। उन्होंने बताया कि 2018 के दिसंबर तक इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रेलवे विभाग की ओर से रखा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से विलंब हुआ।
करीब 80 किलोमीटर के रेवाडी-दिल्ली रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य एलएंडटी कंपनी को दिया गया। अलवर से रेवाड़ी के बीच के इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।
वाई-फाई और कोच डिस्पले सेवा शुरू
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शहर के रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सेवा, कोच डिस्पले की सेवा को भी शुरू किया गया है। दैनिक रेल यात्रियों को इस योजना का लाभ मिलने के साथ लंबी दूरी की नई ट्रेनों के संचालन व लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज की भी जानकारी मिलेगी।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डबल फाटक 58बी पर बनने वाले अंडर पास के निर्माण में तकनीकी कारणों से देरी हो रही थी, लेकिन अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी जल्द ही चालू कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
प्लेटफार्म नंबर एक पर रिटायरिंग रूम, प्लेट फार्म नंबर 4 पर वाटर वेडिंग मशीन, प्लेट फार्म नंबर एक पर वेटिंग रूम, डबल फाटक पर अंडर पास, वाई फाई और कोच डिस्पले सिस्टम की सुविधा 1.05 करोड़ की लागत से, फुट ओवर ब्रिज रैंप प्लेट नंबर दो, हाइड्रेंट वर्क कोच वाटरिंग प्लेट फार्म नंबर 6 और 8 पर तथा प्लेट फार्म नंबर 6, 7 और 8 पर नए शौचालयों की व्यवस्था करवाई गई है। इसके अलावा सात करोड़ रुपये की लागत से नये कार्य और करवाए जा रहे हैं।
रेवाड़ी से दिल्ली के बीच सात पैसेंजर ट्रेने चलती हैं। एक ट्रेन आने-जाने के दो फेरे करती है। अब ये सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी। 31 जनवरी को तीन पैसेंजर ट्रेन और एक फरवरी को अन्य चार पैसेंजर ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। इस अवसर पर चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एचसी मीणा, एसडीएम रेवाड़ी जितेंद्र गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला पार्षद अजय पटौदा व शशिबाला, चांदनी चांदना, बलजीत, कुमारी गीता, प्रदीप कसेरा, लाजपत यादव, श्योलाल गुर्जर व सोम प्रधान आदि उपस्थित रहे। आरपी मीणा, एडीआरएम
यात्री कृपया ध्यान दें...
-रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने दिखाई हरी झंडी
-पहले दिन एक इलेक्ट्रिक ट्रेन ने लगाया रेवाड़ी से दिल्ली का फेरा, पांच हजार से अधिक लोगों ने की यात्रा
-इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से यात्रियों का बचेगा एक घंटा
-रोजाना 10 से 12 हजार लोग रेवाड़ी-दिल्ली के बीच करते हैं यात्रा
-एक फरवरी से सात इलेक्ट्रिक ट्रेनों को रेवाड़ी से दिल्ली के लिए होगा संचालन
-रेवाड़ी स्टेशन पर वाई-फाई से लैस, कोच डिस्पले का भी हुआ शुभारंभ