चंडीगढ़ में डेंगू का पहला केस कन्फर्म हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मौलीजागरां के 18 साल के किशोर में डेंगू की पुष्टि की है। किशोर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती था, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। श
स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर के पास छिड़काव करवा दिया है। अब तक शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया के 18 और डेंगू के एक मामले की पुष्टि की गई है। पंचकूला में अब तक मलेरिया के चार मामले सामने आए हैं।
डेंगू से बचाव के उपाय
अपने घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें।कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार जरूर निकालें और उन्हें रगड़ कर साफ करें।घर की छतों पर बेकार बर्तन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले और ड्रम न फेंकें।छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद रखें।घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों (मनी प्लांट) के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें।बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।
डेंगू के प्रकार- डेंगू फीवर और डेंगू हेमरेजिक फीवर।
डेंगू फीवर के लक्षण- तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, जी मिचलाना
हेमरेजिक फीवर के लक्षण- डेंगू फीवर के लक्षण के साथ मसूढों और नाक से खून आना, बॉडी में रेशेज होना और नसों का ब्लॉक होना