फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सरहद पार से लगातार बढ़ रही तस्करी, सीमा से 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

Fri, 09 Jun 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

दोनों देशों की सरहद पर ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार की तस्करी बहुत हो रही है। कई ड्रोन तो बीएसएफ ने फायरिंग कर जमीन पर गिराए हैं। ड्रोन के माध्यम से पाक से आई हेरोइन व हथियारों की खेप भी बीएसएफ पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
सर्वे के लिए उड़ान भरता ड्रोन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सरहद पर भारत-पाक के तस्कर ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और हथियार की तस्करी कर रहे हैं। कुछ दिनों में पंजाब से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की गतिविधियां बढ़ी है। ये देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर के डीसी राजेश धीमान ने सरहद से 25 किलोमीटर की दूरी पर ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। ये आदेश नौ जून से लेकर दो माह तक जारी रहेंगे।

विज्ञापन


दोनों देशों की सरहद पर ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियार की तस्करी बहुत हो रही है। कई ड्रोन तो बीएसएफ ने फायरिंग कर जमीन पर गिराए हैं। ड्रोन के माध्यम से पाक से आई हेरोइन व हथियारों की खेप भी बीएसएफ पकड़ चुकी है। अब पाक तस्करों ने तस्करी के पुराने सभी हथकंडे छोड़ ड्रोन से तस्करी करना शुरू कर दिया है। ड्रोन से तस्करी करना बीएसएफ के लिए सिरदर्द बन चुका है। आसमान में ऊंचाई में उड़ने वाला ड्रोन जल्द दिखाई भी नहीं देता है और हेरोइन और हथियार की खेप फेंक कर वापस पाक भी लौट जाता है।


यह भी पढ़ें : Tweet War: सीएम पर फिर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं
विज्ञापन

 

डीसी धीमान ने कहा कि सरहद के 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी संस्था को ड्रोन उड़ाना भी है तो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मंजूरी लेनी अनिवार्य है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सीमांत गांव गट्टी राजोके में सीमांत किसानों व ग्रामीणों से मिलकर पाक ड्रोन पर पैनी नजर रखने की बात कह कर गए हैं। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल व पुलिस को सूचित करें, ऐसे व्यक्ति को इनाम भी दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें