मोगा के न्यू गीता कालोनी में सोमवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
थाना सिटी साउथ प्रमुख दर्शन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी परवाना नगर, मोगा और जसवंत सिंह गांव जैमलवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि हरभिंदर सिंह निवासी मोहल्ला अंगदपुरा के बयान पर उक्त गिरफ्तार आरोपियों के अलावा बलराज सिंह, दुर्लभ सिंह, देविंदर सिंह तीनों ही गांव बुकनवाला के अलावा सुखराज सिंह, सरन सिंह गांव सिंघावाला, सुखी निवासी बस्ती मोहन सिंह, मोगा और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।