फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनेजा के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह, कह गए बड़ी बात

Tue, 27 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे तो यहां उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा के हत्यारे किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। सीबीआई अपनी जांच तेजी से कर रही है और आरोपियों का चेहरा बेनकाब कर सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री मंगलवार को जालंधर के विक्टोरिया गार्डन में रखे ब्रिगेडियर गगनेजा के श्रद्धांजलि समारोह में स्टेज से परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, सांसद व प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने भी संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कातिलों को बेनकाब कर दी जाएगी सजा

जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि गगनेजा ने पहले सेना के जरिये देश की सेवा की और फिर संघ के जरिये राष्ट्र निर्माण और समाज की सेवा की। यही वजह थी कि गगनेजा में सहजता, सरलता, संयम और सेवा की भावना थी। ब्रिगेडियर गगनेजा के कातिलों को बेनकाब कर सजा दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सीबीआई के उच्चाधिकारियों को जांच तेज करने के आदेश दिए हैं।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद और भाजपा भाईचारे की काफी पुरानी सांझ है और कुछ ताकतों को यह भाईचारा बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसके दुश्मन पंजाब में नापाक इरादों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता ऐसी ताकतों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि यही वजह है यहां पर कभी दंगे फसाद नहीं हुए और पंजाब की जनता ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सुखबीर बादल ने गगनेजा के पारिवारिक सदस्यों से अलग से मुलाकात भी की। राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि संघ परिवार और भाजपा पूरी तरह से गगनेजा परिवार के साथ डटकर खड़ी है।

‘विदेशी ताकतों का हाथ है या नहीं, जांच का विषय’

जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
शोकसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि गगनेजा हमले में विदेशी ताकतों का हाथ है या नहीं, इसकी सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को समय-समय पर खुफिया तंत्र से सूचनाएं मिलती रहती हैं। इनको समय-समय पर राज्य सरकार से शेयर भी किया जाता है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान क्या पंजाब के हालात खराब करने की कोशिश कर रहा है? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान नेे पूरे देश को परेशान कर रखा है। सिंधु जल समझौता क्या रद्द होना संभव है, इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी सूरत में माथा नीचा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

सीबीआई जांच तेज, जालंधर में कैंप आफिस बनाया

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
आरएसएस के वरिष्ठ नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा हत्याकांड में सीबीआई की टीम ने अपनी जांच तेज करने के लिए मॉडल टाउन इलाके में अपना कैंप ऑफिस बना लिया है। एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सीबीआई) दविंदर सिंह केस की तफ्तीश में जुट गए हैं। उन्होंने पंजाब की एजेंसियों से तमाम इनपुट हासिल करने शुरू कर दिए हैं।

सीबीआई की टीम ने राज्य सरकार की ओर से गठित एसआईटी से पूरी केस हिस्ट्री लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने पटियाला में सिख संगत के राष्ट्रीय प्रधान रूलदा सिंह हत्याकांड की भी पूरी जांच रिपोर्ट मंगवा ली है। सीबीआई की टीम तफ्तीश के लिए जालंधर में कई इलाकों की खाक छान रही है और लगातार जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।

सीबीआई की टीम ने 9 एमएम कारतूस पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इस तरह से ब्रिगेडियर गगनेजा को अंधेरे में निशाना बनाया गया है, उससे सीबीआई की टीम की जांच की दिशा इस तरफ घूम रही है कि कहीं इस वारदात को किसी निशानेबाज तो नहीं अंजाम दिया है। वह निशानेबाज कहीं पुलिस विभाग से तो नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें