दीपावली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित जगहों पर पटाखों के स्टॉल्स लगाने को लाइसेंस के लिए शुक्रवार तक अपने क्षेत्र के एसडीएम के पास आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
20 अक्तूबर को अलॉटमेंट ड्रा के जरिए स्टॉल्स के लिए जगह दी जाएगी। देर से आवेदन मिलने वाले प्रशासन की ओर से विचार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पंचकूला व कालका उपमंडल में आवेदन जमा करवा सकते हैं।