सेक्टर-65 स्थित अजीत करम सिंह स्मार्ट स्कूल में वीरवार को दिवाली समारोह काफी अलग अंदाज में मनाया गया।
इस मौके स्कूल के विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली निकाली। इसमें उन्होंने लोगों को पटाखे न चलाने के लिए जागरूक किया। साथ ही पटाखों पर खर्च होने वाले पैसे जरूरतमंद लोगों को देने की अपील की।
रैली में कक्षा चौथी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। रैली को हरी झंडी स्कूल की डॉयरेक्टर जैसमीन कालरा ने दी। वहीं, प्रशासक सिद्घार्थ कालरा ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। वहीं, प्री प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने दिवाली पर दिए और ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए।