फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड जाम कर फूंकी पुलिस की दो गाड़ियां

Sat, 01 Mar 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि पर बेकाबू कैंटर द्वारा कुचले जाने से घायल हुए एक अन्य कांवड़ी की मौत के बाद भड़के हजारों लोगों ने शनिवार को उसके शव को बठिंडा-चंडीगढ़ जीटी रोड पर रखकर धरना दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। कांवड़िए की मौत पर शनिवार को भी रामपुरा फूल शहर पूर्णता बंद रहा।

मृतकाें के परिजनों को सरकारी नौकरी व मुआवजे संबंधी लिखती आश्वासन मिलने के बाद ही देर शाम मृतक कांवड़िए राधे श्याम का अंतिम संस्कार हो पाया।

इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन स्थिति से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रहा, जिस कारण पूरा दिन शहर में भारी तनाव बना रहा।  

वीरवार सुबह तपा मंडी के पास हुई इस घटना में शहर के दो नौजवान कांवड़ियों सुरेश कुमार व गुरमेल सिंह की मौत हो गई थी। राधे श्याम, रमेश कुमार लवला व विक्की घायल हो गए थे। इनमें से राधे श्याम की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था, यहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें