फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम सीरीज के वाहन चालकों के लिए खुशखबरी

Sat, 01 Mar 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को आ रही दिक्कतों और भीड़ को देखते हुए यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सीएच-01-एएम सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए एक माह का समय और दे दिया है।
विज्ञापन


अब एम सीरीज के वाहन चालक 31 मार्च तक अपने वाहनों पर एचएसआरपी लगा सकते हैं। इसके बाद इस सीरीज के उन वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस काटना शुरू कर देगी जिन्होंने एचएसआरपी नहीं लगाई है।

अभी तक आरएलए की ओर से एक सीरीज के वाहन चालकों को एचएसआरपी लगाने के लिए एक माह का ही समय दिया जाता रहा है। पहली बार आरएलए ने एम सीरीज के वाहन चालकों को दो माह का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उम्मीद है कि 1 अप्रैल से एल सीरीज के वाहनों पर एसएसआरपी लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें