फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री: 12 जगह लगेंगे स्टॉल, 96 विक्रेताओं को मिला लाइसेंस, बिकेंगे सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स

Mon, 21 Oct 2024 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में दिवाली के लिए कुल 12 साइट्स पर पटाखों की बिक्री होगी। पटाखों की बिक्री के लिए सोमवार को 96 विक्रेताओं को ड्रॉ के जरिये लाइसेंस दिया गया है। 
विज्ञापन
Firecrackers - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे। क्योंकि शहर में सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही बिक्री होगी। वहीं शह में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए सोमवार को 96 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए। 12 जगहों पर 96 स्टॉल्स के लिए कुल 2836 आवेदन आए थे। इन सभी आवेदनों का सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। 

विज्ञापन


शहर में कुल 12 साइट्स बनाए गए हैं, जहां पर 96 स्टॉल की मंजूरी है। ड्रॉ भी ऑनलाइन निकाला गया। 29 अक्तूबर से पटाखों के स्टाल लगेंगे। 

चंडीगढ़ क्रैकर डीलर्स एसोसिएशन ने एडीसी के समक्ष कई बातें रखीं, जिनकी वजह से व्यापारियों को काफी समस्या आती है। एसोसिएशन के महासचिव चिराग अग्रवाल ने कहा कि विक्रेताओं को जो साइट्स मिले, वो सभी मेंटेन होनी चाहिए। वहां पर घास आदि न हो क्योंकि उसे आग लगने का खतरा होता है। 29 अक्तूबर से पटाखों के स्टाल लगेंगे लेकिन कई साइट्स पर मंडी लगी होती है। वह रात में दो-तीन बजे अपना सामान उठाते हैं। हर बार उन्हें यह परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि 27 से स्टॉल से जुड़ा सामान पहुंचना शुरू हो जाता है। विभाग सुनिश्चित करें कि सभी को साइट्स क्लियर मिले।

गुरु पर्व के लिए भी मिले मंजूरी
चंडीगढ़ क्रैकर डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान दविंदर गुप्ता ने कहा कि जब प्रशासन ने गुरु पर्व पर पटाखे जलाने की इजाजत दी है तो विक्रेताओं को पटाखे बेचने की भी इजाजत मिलनी चाहिए। उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन को 2 दिन के अंदर पूरी करने और 25 अक्तूबर से पहले लाइसेंस जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


विक्रेताओं को दिशा निर्देश
ड्रॉ के दौरान विभाग ने विक्रेताओं को कई दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि दुकानें एक दूसरे के सामने नहीं होनी चाहिए। चाइनीज पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। सभी दुकानदारों को स्टॉक का रिकॉर्ड और अकाउंट बनाकर रखना पड़ेगा। इसकी जांच की जाएगी। दुकान के साथ रेत की बोरियां, पानी और फायर एक्सटिंग्विशर भी रखना होगा।
विज्ञापन


यहां बिकेंगे पटाखे
साइट          स्टॉल्स

सेक्टर-46       11
सेक्टर-24        06
सेक्टर-29        05
सेक्टर-28        05
सेक्टर-30        05
सेक्टर-49        07
सेक्टर-40        05
सेक्टर-43        20
सेक्टर-33सी     05
सेक्टर-37सी     05
राम दरबार        10
मनीमाजरा         12

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें