फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैनिटाइजर डिस्पेंसरी में नहीं लगेगी आग, सीएसआईओ ने बनाया फायर प्रूफ हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से बचाव के लिए डॉक्टर लगातार सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर में लगातार आग लगने की घटनाओं ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। सीएसआईओ ने इस समस्या का हल निकालते हुए कांटैक्टलेस ऑटोमेटेड हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर बनाया है। यह पूरी तरह फायर प्रूफ डिस्पेंसर है। इसके साथ ही ज्यादा दिनों तक सेवाएं दे सकता है।
विज्ञापन

सीएसआईओ की वैज्ञानिक परमिता गुहा ने बताया कि बाजार में काफी महंगे डिस्पेंसर आ गए हैं, लेकिन यह डिस्पेंसर न तो सुरक्षित होते हैं और न ही फायर प्रूफ। कई जगहों पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर में आग लगने व ब्लास्ट होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। सीएसआईओ की ओर से बनाए गए डिस्पेंसर न तो ब्लास्ट होगा और न ही उसमें आग लगेगी।
मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया सस्ता डिस्पेंसर
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह डिस्पेंसर मार्केट में अन्य डिस्पेंसर से काफी सस्ता है। लोगों के बजट में होगा। दूसरे डिस्पेंसर जहां सात हजार रुपये तक मार्केट में मिल रहा है, वहीं सीएसआईओ में मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया पांच लीटर सैनिटाइजर डिस्पेंसर की कीमत मात्र 1500 रुपये है। इसके अलावा सैनिटाइजर डिस्पेंसर को थोक में और भी कम दरों पर लाया जा सकता है।
विज्ञापन

अल्ट्रा सोनिक सेंसर की मदद से निकलेगा सैनिटाइजर
सैनिटाइजर डिस्पेंसर को हर कोई छूता है। सीएसआईओ की ओर से बनाए सैनिटाइजर डिस्पेंसर में अल्ट्रा सोनिक सेंसर लगाया गया है। साथ ही आईआर बेस्ड इंफ्रारेड सिस्टम को लगाया गया है ताकि यह बेहतर तरीके से काम कर सके।
कोरोना के कीटाणु को मारने के लिए यूवीसी बेस्ड डिसइंफेक्शन सिस्टम
सीएसआईओ ने डिस्पेंसर के साथ ही एक और तकनीक ईजाद की है। यूवीसी बेस्ड डिइंफेक्शन सिस्टम से कोरोना के कीटाणुओं को तेजी से मारा जा सकता है। बाजार में उपलब्ध डिसइंफेक्शन सिस्टम से एक नीले रंग की रोशनी निकलती है, लेकिन इससे यूवी की प्रभावशीलता काम नहीं करती है और कीटाणु ठीक से खत्म नहीं होते। सीएसआईओ के यूवीसी बेस्ड डिसइंफेक्शन सिस्टम से यूवी सटीक और तीव्र गति से प्रभावशील होता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे निकलने वाली यूवी किरणों से कोरोना के कीटाणु का खात्मा तेज गति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें