फायर ब्रिगेड की जांच को अभी एक ही दिन बीता था कि शनिवार शाम ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आग लग गई।
आग बोर्ड की सिंगल विंडो शाखा में लगी। जिससे वहां पर रखे कई जरूरी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही फर्नीचर व छत की सिलिंग भी आग की चपेट में आ गई।
फायर विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि छुट्टी होने के चलते जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक आग सिंगल विंडो में लगे यूपीएस में शार्ट सर्कि ट होने से शाम 4.35 पर लगी। देखते ही देखते आग ने सिंगल विंडो काउंटर के पिछली साइड रखे दस्तावेजों को अपनी चपेट में ले लिया।
शाखा पूरी तरह बंद होने से आग का धुआं चारों तरफ फैल गया। जैसे आग का पता बोर्ड की सिक्योरिटी को पता चला। उन्होंने तुरंत आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन धुएं के चलते उन्हें काफी परेशानी आ रही थी।
फिर सिक्योरिटी ने सिंगल विंडो शाखा के शीशे तोड़कर धुआं निकाला। इसी बीच फायर विभाग की टीम भी पहुंच गई। जिससे आग बुझाने के काम में तेजी आई।
इस दौरान उन्होंने पहले वहां पर रखे अन्य सामान व रिकार्ड को हटाया गया। फिर आग को बुझाने की कार्रवाई की गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।