फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडेक) में शुक्रवार सुबह आग लग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
फायर विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग से रिसर्च एंड डेवलपमेंट के उपकरण, विदेश से मंगवाई गई कीमती फाइबर शीट्स, कंप्यूटर सिस्टम व एसी को नुकसान पहुंचा। संस्थान में छुट्टियां चल रही हैं। असल में नुकसान कितने लाख का हुआ है। इस बारे में मंगलवार को ही स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि, अनुमान के मुताबिक 80 से 90 लाख के बीच का नुकसान बताया जा रहा है।
आग सीडेक के एसी ग्रीन हाउस बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब अचानक शार्ट सर्किंट होने से लगी। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच वहां पर मौजूद मुलाजिमों ने धुंआ उठता देख फायर विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
साढ़े सात बजे फायर विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। विभाग के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि आग से हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जो कि नुकसान का आंकलन करेगी। फायर ब्रिगेड के रिकॉर्ड में भी शार्ट से आग लगने के बारे में कहा गया है।