शेरपुर के कैलाश नगर स्थित श्रेयांस फैब्रिक में सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आठ से नौ चक्कर लगाए। इस हिसाब से 65 से 70 गाड़ियां आग बुझाने में लगी। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
पुलिस और फायर विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में आग लगने से हुआ नुकसान भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मालिक के अनुसार करोड़ों का नुकसान हुआ है।
श्रेयांस फैब्रिक के मालिक विजय जैन ने कहा कि उनकी फैक्टरी में धागा पड़ा होता है। इस धागे से टी शर्ट का कपड़ा तैयार होता है।