112 इनफेंटरी बटालियन डोगरा की ओर से 12 मार्च, 2015 को सुबह छह बजे माधोपुर (पठानकोट) की 126 इनफेंटरी बटालियन जैक राइफल्स की प्रदेश सेना के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क और कुक की एक भर्ती रैली की जाएगी।
इसमें में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली के स्थायी निवासी हिस्सा ले सकते है। पीआरओ डिफेंस जालंधर नरेश विज ने बताया कि प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए उम्र 18 से 42 साल, वजन कम से कम 50 किलो, छाती कम से कम 77 से 82 सेमी और कद कम से कम 160 सेमी होना चाहिए।
जनरल ड्यूटी सैनिक के लिए उम्मीदवार कम से कम 45 प्रतिशत अंक और दूसरे हरेक विषय में 33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास होना चाहिए। क्लर्क के लिए 12वीं कक्षा किसी भी विषय अंग्रेजी समेत कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार को टाइपिंग और कंप्यूटर ऑपरेट करना आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार भर्ती रैली में आना चाहते हैं वह 12 मार्च, 2015 को सुबह 6 बजे उक्त स्थान पर रिपोर्ट करें।