फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटी सी चिंगारी और लग गई आग...PGI का ऑपरेशन थियेटर जलकर खाक

Thu, 12 Apr 2018 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में आग
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में इमरजेंसी के गायनी वार्ड स्थित एक ऑपरेशन थिएटर को एक छोटी सी चिंगारी से सुलगी आग ने जलाकर खाक कर डाला। जिस वक्त आग लगी, वहां तीन नंबर टेबल पर ऑपरेशन चल रहा था। जैसे ही आग लगी तो जच्चा, बच्चा सहित पूरे स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की वजह से पूरी इमरजेंसी में इतना धुआं फैल गया कि सभी ऑपरेशन थिएटर बंद करने पड़े। पीजीआई में मची अफरा-तफरी के बीच करीब एक घंटे में स्थिति पर काबू पाया गया। पीजीआई के दमकल विभाग को इसमें खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकरी के मुताबिक गाइनी वार्ड में टेबल नंबर पर तीन पर ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान एक नर्स ने इस्तेमाल के बाद नीडल को जलाने के लिए बर्नर में डाला तो उसमें से चिंगारियां निकलीं, जो पास से ही गुजर रहे ऑक्सीजन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे तुरंत ही आग फैलने लगी और इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने चिल्लाना शुरू  किया। एक कर्मी ने थिएटर के बाहर आकर सिक्योरिटी को सूचित किया और साथ ही दमकल विभाग तक सूचना पहुंचाई गई।

सुरक्षा कर्मियों की मदद से एक महिला और नवजात को तुरंत ओटी से बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। एक के बाद एक मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग को बुझाया। हालांकि आग ओटी से बाहर नहीं आ पाई, लेकिन धुआं इतना फैल गया कि आस-पास के ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी का ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर खाली कराना पड़ा।
विज्ञापन


अफरा-तफरी के बीच प्रबंधन की उड़ी नींद
जैसे ही ओटी में आग लगने और उसके बाद मची अफरा-तफरी की सूचना पीजीआई उच्च प्रबंधन तक पहुंची तो उनकी नींद उड़ गई। मौके पर कई वरिष्ठ डाक्टरों को आकर स्थिति संभालनी पड़ी। हालांकि आग बुझने के बाद स्थिति पर काबू पाने में दो घंटे लग गए, लेकिन फिर भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सके। समाचार लिखे जाने तक माहौल में दहशत बनी हुई थी। वहीं पीजीआई प्रबंधन भी आग लगने के कारणों पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन उस वक्त चालू थी, जब उसमें नीडल बर्नर से निकली चिंगारी संपर्क में आई। ऐसा भी हो सकता है कि पाइप में कोई लीकेज हो। हालांकि स्पष्ट कारण जांच के बाद ही पता चल पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें