पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में खुले में रखे हुए पराली के भंडारण में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदकोट फायर स्टेशन के निर्मल कुमार ने बताया कि सुबह गर्मी के कारण इस भंडार में आग लगी है। चूंकि पास में एक गांव है और यहां अधिक पराली जमा है, इसलिए एहतियात के तौर पर एक दमकल गाड़ी यहां तैनात की जाएगी।