फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: स्कॉर्पियो से जा रहे थे मनाली, धू-धूकर जलने लगी गाड़ी, मुश्किल से बची हरियाणा के युवकों की जान

Fri, 06 Oct 2023 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

तवीन कुमार ने बताया गाड़ी से बाहर निकलने के बाद तुरंत दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल की लेकिन एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
धू-धूकर जलती गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कीरतपुर साहिब के करीब बिलासपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गाड़ी में सवार दो लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से दो लोग चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे। दोनों युवक हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कीरतपुर साहिब के नजदीक पहुंचे तो टायर में हवा भरवाने की खातिर वापस मुड़े।

विज्ञापन


जब गाड़ी श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के पुल के पास पहुंची तो अचानक आग लग गई। आनन-फानन दोनों गाड़ी से बाहर निकले। आसपास खड़े लोगों ने उनका सामान बाहर निकाला। तवीन कुमार पुत्र रविंदर कुमार निवासी गांव बेरी, जिला झज्जर (हरियाणा) ने बताया गाड़ी से बाहर निकलने के बाद तुरंत दमकल विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल की लेकिन एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। पूरी गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गई। गाड़ी में उनके गांव का ही देवेंद्र कुमार भी मौजूद था। तवीन कुमार ने बताया कि उनकी नई गाड़ी जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें