ज्योति के पिता बेटी की फोटो मोबाइल में दिखाते हुए। ज्योति की माता को सांत्वना देते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 स्थित 26/3 में फोम के गद्दे की फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
दरअसल, आग गोदाम के बेसमेंट में लगी थी। जो कि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी और आसपास तेज धुआं फैलता जा रहा था। तेज धुएं ने लोगों के साथ फायर टीम की भी मुसीबत ज्यादा बढ़ाई। बताया जा रहा है कि, आग लगने और अधिक धुएं के चलते मौके पर मौजूद तीन लड़कियों समेत चार लोग बेसुध हो गए थे। इनमें दो लड़कियों की मौत हो गई। मृतक में एक लड़की का नाम ज्योति है, दूसरी का सुहानी बताया जा रहा है। एक लड़की नेपाल की रहने वाली थी।