अग्निशमन केंद्र गोहाना की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग काबू होने के बाद कार में तीन व्यक्तियों के जले हुए शव मिले। शव बुरी तरह से जल चुके थे। दो व्यक्तियों के शव कार की अगली सीट पर और एक शव उनके बीच जला मिला। अंदेशा है कि दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हुई और कार में पीछे की सीट पर सवार व्यक्ति भी उछल कर अगली सीटों के बीच में आ गया।
मृतकों में केवल पुरुष हैं या महिला भी यह भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि कार गन्नौर में गांव बजाना खुर्द निवासी सुरेंद्र के नाम रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि कार को सुरेंद्र ही चला रहा था। कार को नवंबर, 2015 में खरीदा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल ट्रैक्टर चालक का भी पता नहीं लग पाया है।
ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। शवों में एक कार चालक बजाना खुर्द का बताया जा रहा है। हालांकि परिजनों के आने के बाद ही शनाख्त हो सकेगी। दो अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं लग सकी है। कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।