फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अचानक हुआ धमाका, दो महिलाएं और दो बच्चे झुलसे, एक किमी तक सुनाई दी आवाज

Thu, 08 Oct 2020 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगाधरी (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के जगाधरी क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी के एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से घर में मौजूद बुजुर्ग सहित दो महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग से झुलसे लोगों को जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। धमाका इतनी तेज था कि एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी। वहीं विस्फोट से मकान की दीवारें टूट गई और पिल्लर व बीम तक में दरारें आ गई। पुलिस ने पटाखा मालिक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर में कैंटीन चलाने वाले संजय कुमार अपने परिवार के साथ जगाधरी बस स्टैंड के सामने स्थित श्रीनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। घर पर उसने दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे रखे थे। गुरुवार सुबह संजय काम पर चला गया। जबकि उसकी 65 वर्षीय मां राजरानी, 43 वर्षीय पत्नी सोनिया, 13 वर्षीय बेटी प्रियांशी और 10 वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ काकू घर पर ही थे। जब ये चारों घर में अपने अपने काम में व्यस्त थे तब एक जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट की आवाज और चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चारों को जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुजुर्ग समेत बच्चों की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है। जबकि बच्चों की मां सोनिया खतरे से बाहर है।

दीवाली पर बेचने के लिए रखे थे पटाखे
घटना के बाद पड़ोसियों ने सूचना संजय को दी। लेकिन संजय घर न आकर सीधे अस्पताल चला गया। पड़ोसियों से पूछताछ और पुलिस जांच में सामने आया कि संजय ने दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे रखे थे। वहीं पिछले साल के भी कुछ पटाखे बचे थे। वे सब साथ रखे थे।

सभी पटाखों में लगती आग तो मचती तबाही
संजय के घर में करीब छह लाख रुपये के पटाखे रखे हुए थे। यह पटाखे दो कमरों में भरे थे। इन पटाखों में इतना विस्फोटक था कि यदि यह दग जाते तो दो गलियों में तबाही बच जाती। गनीमत यह रही कि आग सभी पटाखों को चपेट में नहीं ले सकी। जिस कारण भयावह हादसा होते होते टल गया।

दमकल ने जलते पटाखों पर की पानी की बौछार
आग दरवाजे, खिड़कियों और अन्य सामान को चपेट में ले चुकी थी। वहीं घर में रखे कपड़े भी दहक रहे थे। दमकल ने पहुंचते ही पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग ऊपर से तो शांत हो गई थी लेकिन पूरा घर किसी आग के गोले की तरह दहक रहा था। ऐसे में दमकल ने पटाखों पर पानी की बौछार की। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
आग और पटाखों में विस्फोक की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। भारी लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गई हैं। इसमें आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए टीम का गठन किया गया है। -पूर्ण सिंह, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें