फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर चलती कार में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Tue, 10 Oct 2023 03:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

कार चालक खुशाल ने बताया कि वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में काम करता है और वह पंचकूला से सेक्टर-26 की तरफ जा रहा था। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचते ही अचानक इंडिगो कार से धुआं निकालने लगा। तुरंत कार को रोककर देखा और बोनट उठाया तो अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ कार का इंजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-कालका रोड पर कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास चलती कार में आग लग गई। हालांकि मनीमाजरा दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया लेकिन उससे पहले आग के कारण कार का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। वहीं सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस और थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


जीरकपुर के पीर मुछल्ला निवासी कार चालक खुशाल ने बताया कि वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में काम करता है और वह पंचकूला से सेक्टर-26 की तरफ जा रहा था। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचते ही अचानक इंडिगो कार से धुआं निकालने लगा। तुरंत कार को रोककर देखा और बोनट उठाया तो अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कलाग्राम के सामने स्थित मनीमाजरा दमकल विभाग से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें