फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अंडरपास में डूबने से किसान की मौत, ग्रामीण बोले- रेलवे की लापरवाही, नहीं की पानी की निकासी

Tue, 10 Oct 2023 03:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लोगों का कहना है कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास बनाया गया है। इसमें अब तक बाढ़ का पानी भरा है। खूब बदबू आती है। बाढ़ के पानी में जलकुंभी भी पनप आई है। लोगों का कहना है कि रेलवे की लापरवाही ने बुजुर्ग किसान की जान ले ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में देर रात तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से तहसील लोहियां में एक रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें ट्रैक्टर डूबने से किसान अजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों को सुबह किसान का शव अंडरपास में उतराता मिला। लोगों का कहना है कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास बनाया गया है। इसमें अब तक बाढ़ का पानी भरा है। खूब बदबू आती है। बाढ़ के पानी में जलकुंभी भी पनप आई है। लोगों का कहना है कि रेलवे की लापरवाही ने बुजुर्ग किसान की जान ले ली है, क्योंकि पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। 

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि किसान अजीत सिंह पानी के निकासी में लगे थे। धान कटाई का समय चल रहा है। अंडरपास में पानी भरे होने की वजह से आवागमन में दिक्कत होती है। यही वजह है कि अजीत पानी की निकासी में जुटे थे।

पानी अधिक होने की वजह से ट्रैक्टर समेत अजीत सिंह डूब गए। सुबह शव को उतराते लोगों ने देखा। इसके बाद गांव में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और रेलवे को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर रेलवे अधिकारी और पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्राणीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साथ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें