फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में आग लगने से मची अफरा तफरी, महिला झुलसी

Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
fire - फोटो : file photo
विज्ञापन
निजी अस्पताल के यूसी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हादसे में एक महिला मामूली रूप से झुलसी। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित निजी अस्पताल के यूसी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसके बाद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस हादसे में एक महिला मामूली रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को अस्पताल की कैंटीन में आग लग गई। कैंटीन की छत फाइबर की थी, इस कारण आग जल्द फैल गई। इस वजह से अस्पताल में दाखिल मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने दूसरी जगह शिफ्ट किया। सूचना पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग गैस लीक होने के कारण लगी थी। इस हादसे में कैंटीन चलाने वाली महिला मामूली रूप से झुलस गई। उसका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें