फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट परिसर की कैंटीन में शॉर्ट सर्किट से आग

Wed, 18 Nov 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट परिसर की कैंटीन में मंगलवार को दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से काफी सामान जल गया। अचानक निकली चिंगारी आग में बदलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कैंटीन में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार आग की सूचना दोपहर करीब 11:50 पर आई। पुलिस के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अनिल कुमार नाम के युवक की कैंटीन में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से कैंटीन का सामान व फर्नीचर जले हैं। हालांकि, सिलेंडर और आसपास आग फैलने से पहले काबू पाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें