अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स स्टेशन पर टेक ऑफ की तैयारी कर रहे लड़ाकू विमान जगुआर में धमाके के बाद भयानक आग लग गई। घटना अंबाला एयरबेस की है। हादसे में जगुआर जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरफोर्स स्टेशन की 7वीं विंग में मंगलवार रात 8 बजकर 5 मिनट पर जगुआर में धमाका हुआ और विमान ने आग पकड़ ली।
चूंकि विमान में बैठे पायलट को विमान के फायर सिगनल से गड़बड़ी का आभास हो गया था, इसलिए उसने तुंरत विमान से चैक आउट कर भागकर विमान से दूरी बना ली। इसके बाद विमान में ब्लास्ट हो गया। हरियाणा में जगुआर विमान में पिछले दो साल में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले मार्च 2015 में शाहबाद के पास विमान हादसा हुआ था।
ब्लास्ट की आवाज से एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित इंदिरा कॅलोनी व सुभाष नगर इलाके के बाशिंदे घबरा गए। सूचना पाकर एयरफोर्स स्टेशन के भीतर ही अफसर अपने लाव लश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एयरफोर्स व आर्मी की फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और लड़ाकू विमान में लगी आग को बुझाने में जुट गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
बुरी तरह जला विमान, जांच के आदेश
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार रात को एक्सरसाइज के लिए पायलट द्वारा विमान को यार्ड से बाहर निकाला गया था। जैसे ही टैक ऑफ के लिए तैयारी कर रहा था। अचानक विमान के सिलेंसर की साइड से धुआं निकलने लगा।
फायर सिग्नल देखकर कॉकपिट में बैठे पायलट को इसकी सूचना दे दी। अफरातफरी में पायलट विमान से बाहर निकल गया। उसे तुरंत एयरफोर्स स्टेशन से मिलट्री अस्पताल में ले जाया गया और फर्स्ट एड दिया गया। धमाका होने और फिर आग लगने से विमान पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
एयरफोर्स अथॉरिटी ने ब्लैक बाक्स की तलाश शुरू कर दी है, वहीं कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के भी आदेश दे दिए हैं। अंबाला पुलिस के डीसीपी डा. अरूण सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी स्थिति का जायजा लिया।
अब तक जगुआर के साथ हुए हादसे
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
05 मार्च 2015: चंडीगढ़ से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित शाहबाद(कुरुक्षेत्र)शहर में एक खेत में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और अंबाला वायुसेना अड्डे के लिए लौट रहा था।
16 जून 2015: भारतीय वायु सेना का जगुआर विमान इलाहाबाद के नजदीक एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट हादसे के दौरान विमान से कूद गए थे।
विमान में आग के कारणों का पता नहीं चला है। प्रशासन ने एयरफोर्स अथारिटी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। पायलट फिलहाल सुरक्षित है।
-प्रभजोत सिंह, डीसी अंबाला