फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा लोकसभा उम्मीदवार की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 10 Mar 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार जन्नत जहां के लिए मुसीबत बढ़ गई है। सोमवार को उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत भेज कर जन्नत जहां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जन्नत जहां ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

इससे पहले शनिवार को चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी की ओर से जन्नत जहां को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया था और उन्हें तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया था।

उपायुक्त की ओर से एसएसपी को भेजी गई शिकायत के अनुसार एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ ने कालोनी नंबर चार का दौरा किया था और उन्हें कालोनी में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल की दीवारों पर बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां के पोस्टर लगे हुए मिले थे।
विज्ञापन


पब्लिक प्रापर्टी पर पोस्टर लगाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चंडीगढ़ में वेस्ट बंगाल प्रीवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रापर्टी एक्ट, 1976 लागू है।

उन्होंने एसएसपी से संबंधित थाने से एसएचओ से इस एक्ट के सेक्शन चार के तहत इस एक्ट व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं और इसकी एक प्रति उन्हें भेजी जाए।

इससे पहले शनिवार को उपायुक्त ने जन्नत जहां को भेजे नोटिस में स्पष्ट किया था कि शुक्रवार को अखबारों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि वह धार्मिक स्थलों में जाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं और लोगों से उन्हें वोट देने को कह रही हैं।

ऐसा कर उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है क्योंकि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक कोई भी उम्मीदवार किसी धार्मिक स्थल में चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


उधर, बसपा के संयोजक व जन्नत जहां के पति हाफिज अनवर उलहक ने कहा कि उन्होंने कहीं भी पोस्टर नहीं चिपकाए हैं। यह सब कांग्रेस की चाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें